आज का राशिफल, 15 August, 2022

आज का राशिफल, 15 August, 2022

Today’s Horoscope (15 August, 2022)

पढ़ें 15, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की स्थिति में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका नाम रोशन होगा। यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका ध्यान व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर रहेगा।

आज उसमें आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काम में यदि आज आप किसी बदलाव के करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है।

विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा आज गुरुजनों की मदद से समाप्त होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज के दिन आपको आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

आज आप अपने घर के काफी समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

आज आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे, जिनका आप लंबे समय से करने के लिए इंतजार कर रहे थे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति का दिन रहेगा। काम से जुड़ी किसी भी डील को फाइनल करेंगे तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी।

साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है तो वह आज आपको लाभ देगा। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आपके पिताजी के मार्गदर्शन से किए गए सभी कार्य सफल होंगे। आज आप किसी कार्य को करने की योजना बनाएंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो वह आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से सिमटता दिख रहा है।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको नौकरी अथवा व्यवसाय में कुछ नयापन लाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आपको सफलता मिल सके।

किसी तरह की व्यवसायिक यात्रा आपको लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। शाम के समय में वैवाहिक संबंधों में प्रेम रहेगा और परिवार के सहयोग से आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS।) 

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना आपके चेहरे पर खुशी लेकर आएगी। बिजनेस में रिस्क लेने से सफलता का योग बनेगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने आसपास नजर दौड़ाएंगे तो अच्छी अपॉर्चुनिटी दिखाई देगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ेगा। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आज आपको फायदा मिल सकता है।

आज आपको अपने जरूरी कामों को सही समय पर निपटा लेना चाहिए। आपको अपने लवर का दिल जीतने का मौका मिलेगा।

कुंभ (AQUARIUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज कोई डील फाइनल करनी हो तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें, नहीं तो इसमें आप से कोई भूल हो सकती है।

आज आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो सायं काल के समय आपको पेट दर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती है।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यापार को करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

रोजमर्रा के कामों से परे आज आप कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगे। इसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!