आज का राशिफल, 12 July, 2022

आज का राशिफल, 12 July, 2022

Today’s Horoscope (12 July, 2022)

पढ़ें 12, जुलाई 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने व्यापार व नौकरी के मामले में अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा।

परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।

वृष (TAURUS)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपको कमजोरी महसूस होगी और मानसिक तनाव भी बना रहेगा।

आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। परिवार वालों के साथ दिन खुशी-खुशी बिताएंगे।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे।

आज आप अपनी पिताजी को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति को बढ़ाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे।

विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है।

आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में वितरित करेंगे।

कन्या (VIRGO)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। यदि आपका आपके भाई या बहन से कोई विवाद चल रहा है तो वह रात समाप्त होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना होगा।

कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु (SAGITTARIUS)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा।

आज कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी, वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर (CAPRICORN)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। संतान के विवाह के प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है।

जीवनसाथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ (AQUARIUS)

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अंदर से खुश रहेंगे। संतान मौज मस्ती करेगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। हो सकता है कि आज के दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले लें।

कुल मिलाकर आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको लाभ दे सकता है।

अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में ख़ुशी का एहसास होगा।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!