बुद्धिमान कैसे बने? (How to be intelligent?)

चालाक कैसे बने

हम सब ही चाहते है कि हम बुद्धिमान बने, लोग हमको बुद्धिमान समझे और हमारी बुद्धि की प्रशंसा करे। मगर हमेशा ऐसा नहीं होता है, कि हमारी बुद्धि की कौशलता लोगो तक पहुंचे या हम लोगो को स्मार्ट लगे।

तो चलिए, आज हम खुद को स्मार्ट बनाने के कुछ आसान तरीके इस आर्टिकल से जानें, जिससे हमें अपने लक्ष्य को पाने में आसानी होगी।

खुद को स्मार्ट बनाने के तरीक़े

अपनी बुद्धि को मजबूत बनाने का सही तरीका (Deepening your intellect in a meaningful way)

1. खुद को आजीवन एक विद्यार्थि के तौर पर समर्पित कर दीजिए (Dedicate yourself to become a life long learner)

समान्य तौर पर लोगो का मानना है कि बुद्धि पैदाइशी आती है और उसको किसी भी तरह के परिश्रम से बदला नहीं जा सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नही होता। ऐसा पाया गया है कि एक बुद्धिहीन इंसान भी परिश्रम से अपनी बुद्धि को बढ़ा सकता है। हालाकि ये तरीका इतना आसान नहीं है कि कोई भी अपनी बुद्धि बढ़ा सकता। इसके लिए कठिन परिश्रम और एकाग्रता (concentration) की जरूरत पड़ती है।

2. अपने लक्ष्य का पीछा करिए (Follow your passion)

यह मनुष्य की साइकोलॉजी (human psychology) होती है कि अगर आप कुछ भी सीखते है जो कि आपके लक्ष्य से जुड़ा हो तो उस चीज को सीखने में आप अपना पूरा ध्यान लगा देते है। सही मायनों में बुद्धि की परिभाषा होती है किसी एक विषय में गहरी जानकारी,ना कि हर विषयो में थोड़ी थोड़ी जानकारियां।

3. खुद को चुनौती दे (Challenge yourself)

जब तक आप मेहनत नहीं करते है,आप कोई भी नई चीज नहीं सीखते है। इसलिए कुछ भी नया सीखने के लिए चुनौतिया लेना जरूरी है जो हमको ज्ञान दे कर हमारी बुद्धि का विकास करती है।

4. खुद की सोच को सोचे (Think about how you think)

अपनी सोच को समय- समय पर विकसित करना ही बुद्धिमान लोगो की निशानी होती है। इसलिए अपनी सोच के बारे में सोचना और उस पर बदलाव करने से बुद्धि का विकास होता है और नई चीजे को सीखने का मन करता है।

5. खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखे (Take care of your body)

कहते है स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। बुद्धि भी तभी, स्वस्थ्य और विकसित रहती है जब हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। सही मात्रा में भोजन करने और अच्छी नींद लेने से हमारी बुद्धि का भी विकास होता है और हम नई चीजे जल्दी सीखते है।

6. नई भाषा सीखे (Learn a language)

जब हम कोई नई भाषा सीखते है तो हमारा दिमाग नई- नई चीजों को खोजता है। दिमाग को जितनी नई चीजे खोजने या सीखने के लिए मिलती है, बुद्धि उतनी ही तेज विकसित होती है। नई भाषा सीखने से हमारी बुद्धि का विकास तो होता ही है और हमारी यादाष्ट भी तेज होती है।

7. कोई वाद्य यंत्र बजाना सीखे (Learn to play a musical instrument)

कोई वाद्य यंत्र बजाने से ब्रेन की exercise होती है जिससे हमारा ब्रेन विकसित होता है और नई चीजे आसानी से सीखता है। म्यूजिकल instrument बजाने से हमारी यादाश्त बढ़ती है, हम तनाव मुक्त होते है और हमारा ब्रेन भी डेवलप करता है।

8. न्यूज़ पढ़े (Read news)

अपने आस पास और देश विदेश के बारे में रेगुलर जानकारी रखने से हमारी बुद्धि तो विकास करती ही है और हमे नई चीज़ों के बारे में पढ़ने या जानने की जिज्ञासा भी बढ़ जाती है।

9. टेक्नोलोजी पर कम निर्भरता रखिए (Depend less on technology)

आज टेक्नोलोजी ने हमारा काम बहुत ही आसान कर दिया है। इसकी वजह से हम कोई भी काम दिमाग पर जोर दिए बिना कर रहे है। दिमाग पर जितना जोर डालो, दिमाग उतना ही कार्य करता है, इसलिए टेक्नोलोजी का यूज कम करके दिमाग को काम करवाना जरूरी है।

10. खुले मिजाज़ के बने (Be open-minded)

नई चीजे अपनाने से, अपनी गलतियों से सीखने से और अपनी कन्फ्यूज़ को दूर करके कोई भी काम करना ही बुद्धिमान लोगो का जीवन जीने का तरीका होता है। इसलिए खुले मिजाज़ के बने और शर्माना छोड़ के चीज़ों को सीखना सीखे। तभी बुड्ढी बढ़ने में मदद मिलेगी।

11. अगर आप दूसरों को बुद्धिहीन लग रहे है, तो लगने दीजिए (Be ok if you look stupid)

हमारे दिमाग में जितने नए questions आएंगे, हमारा ब्रेन उतना ही शार्प होता है। इसलिए किसी भी प्रश्नों का उत्तर पूछने में झिझकने कि बजाय पूछने से हम अपनी बुद्धि को डेवलप कर सकते हैं। फिर चाहे हमारा प्रश्न पूछना दूसरों को बेवकूफी ही क्यों ना लगे।

ऐसे क्या चेंजेस करे ताकि आप दिखने में भी बुद्धिमान/ स्मार्ट लगे

1. बड़े शब्दों का उपयोग करे (Use big words)

अगर हम अपनी भाषा में कुछ नए और बड़े शब्द उपयोग करे तो हमारा कथन सामने वाले हो intellectual लगेगा इसलिए नए शब्द को सीखना और उनको अपनी भाषा में लाना चाहिए।

2. खुद को अच्छी तरह से प्रेजेंट करें (Present yourself properly)

यह एक आम धारणा है कि अगर आपने अच्छे कपड़े पहने, अच्छे से बात चीत कर रहे हो,तो आप उन लोगो से ज़्यादा बुद्धिमान है को गंदे कपड़े पहनते है और जिसको बात करने की तमीज ना हो।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

1 Response

  1. Deepak says:

    Nica

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!