Government Job : कोल इण्डिया में इंजीनियर्स, पोस्ट ग्रॅज्युएट्स के लिए सरकारी नौकरी

coal india limited recruitment

कोयला मंत्रालय (Coal Ministry), भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) पद पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। केवल वैलिड GATE 2021 स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 588 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी।

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) भर्ती, 2021 का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 

पद का नाम: मैनेजमेंट ट्रेनी

पदों की कुल संख्या – 588

विभिन्न विभाग के अंतर्गत भर्ती:

विभिन्न पदों के लिए पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है…

माइनिंग: पदों की संख्या – 253

इलेक्ट्रिकल: पदों की संख्या – 117

मैकेनिकल: पदों की संख्या – 134

सिविल: पदों की संख्या – 57

इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग: पदों की संख्या – 15

जियोलॉजी: पदों की संख्या – 12

आयु सीमा: (04 अगस्त 2021 को)

जनरल/ई.डब्ल्यू.एस कैटेगरी: 30  वर्ष

ओ.बी.सी  कैटेगरी:  33 वर्ष

एस.सी/एस.टी कैटेगरी:। 35  वर्ष

दिव्यांग के लिए:  40 से 45 वर्ष

वेतनमान:

ज्वाइन करते ही एक साल की ट्रेनिंग होगी। इस दौरान 50 हजार रुपये बेसिक पे होगा। ट्रेनिंग के बाद इसे बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया जाएगा। बेसिक पे के अलावा डी.ए (DA), एच.आर.ए (HRA) व अन्य कई भत्तों के साथ करीब 80 हजार या ज्यादा सैलरी हर महीने मिलेगी। समय के साथ यह बेसिक पे 1.80 लाख रुपये प्रति माह तक जाएगा।

शैक्षणिक योग्यताएं:

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से संबंधित विषय मे न्यूनतम 60% अंकों के साथ बी.ई/ बी.टेक/ बी.एस.सी (इंजीनियरिंग)/ एम.एस.सी/ एम.टेक।

एस.सी/ एस.टी/ पी.डब्ल्यू.डी कैटेगरी के उम्मीदवारों के  न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।

जियोलॉजी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास जियोलॉजी/ अप्लाइड जियोलॉजी/ जियोफिजिक्स/ अप्लाइड जियोफिजिक्स से न्यूनतम 60% अंकों के साथ एम.एस.सी/ एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों को ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) – 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। न कोई परीक्षा, न कोई  इंटरव्यू, सिर्फ मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

आवदेन प्रक्रिया:

योग्य उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवदेन शुल्क:  ₹1180

(जनरल/ओ.बी.सी/ई.डब्ल्यू.एस कैटेगरी के लिए)

एस.सी/एस.टी/दिव्यांग कैटेगरी और कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए यह निशुल्क होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवदेन करने की प्रारंभिक तिथि : 10 अगस्त 2021

आवदेन करने की अंतिम तिथि।  :  9 सितंबर 2021

महत्वपूर्ण निर्देश:

सभी योग्य तथा इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने से पूर्व बैंक द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य पढ़ना चाहिए और पूरी जानकारी प्राप्त करके ही विधिपूर्वक आवेदन करना चाहिए।

Good Luck

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *