जीवन में सफलता प्राप्त करने के ५ जादुई तरीके

जीवन में सफलता प्राप्त करने के ५ जादुई तरीके

आप सभी जानते हैं हमारे जीवन के लिए प्रबंधन (Management) कितना जरूरी होता है। बिना प्रबंधन हमारा जीवन पशु की भांति होता है। इसलिए कुछ विषयों में आपको प्रबंधन सीखना काफी जरूरी होता है।

निर्माण प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, होटल प्रबंधन, व्यवसाय प्रबंधन।

ये सारे प्रबंधन एक प्रबंधन के इर्द गिर्द घूमते हैं। जिसका नाम है ‘जीवन प्रबन्धन’….

तो आइए हम आज ‘जीवन प्रबंधन’ को सीखते हैं जो हमारे अस्तित्व के लिए काफी महत्वपूर्ण है। तो मित्रों, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

कम उम्र से ही हमारी इच्छा कुछ न कुछ पाने की रहती है। अगर आप छोटे बच्चे से पूछेंगे तो कोई कहेगा, उसे खिलौने वाली कार चाहिए। किसी को खिलौने वाली बंदूक चाहिए, तो किसी को गुड़िया चाहिए।

युवा होने पर भी हमारी लालसाएं बढ़ती ही रहती है। अब हम आलीशान बंगला चाहने लगते हैं। आलीशान जिंदगी चाहने लगते हैं। विदेश घूमने की लालसा होती हैं। कुल मिला कर दुनिया भर के सपने होते हैं। इतना ही नहीं हमारी उम्मीदों की लिस्ट भी बढ़ती ही रहती है।

हम सोचते हैं भले ही हमारे पास बहुत छोटा, कम से कम १ BHK का घर हो। लेकिन यह हमारा अपना होना चाहिए। अगर ऐसा हो जाता है तब हम सोचते हैं यह थोड़ा बड़ा होना चाहिए, २ BHK हो तो जिंदगी बन जाऐगी।

जब हम इसे भी हासिल कर लिए तो कुछ बड़ा पाने की उम्मीद और भी अधिक हो जाती है।

अपेक्षा किसी भी तरह की हो सकती हैं|

अपने दोस्तो में, अपने परिवार में, अपने ऑफिस में आप सबसे अधिक बुद्धिमान और सफल होना चाहते हैं।

दोस्तों, ये अपेक्षाएं, ये लालसाएं समय के साथ हमारे ऊपर बोझ की तरह बढ़ती रहती है। और हम इसके नीचे दबते रह जाते हैं।

मशीन की तरह आप लक्ष्य को हासिल करने में लग जाते हैं। और जीवन के आनंद से बहुत दूर हो जाते हैं। फिरभी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप सभी सफलता के भूखे है।

लेकिन आपको जीवन का आनंद लेने और सफलता प्राप्त करने दोनों में सक्षम होना चाहिए।

अगर आप सफ़लता पाने के साथ साथ, जीवन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो इन पांच जादुई तरीकों को समझें

इन पांच बातों को अगर अब करना चाहिए, तो क्यों करना चाहिए, आइए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ करके समझते हैं।

और कमेंट में लिख कर हमें जरूर बताएं कि आप इस विषय में क्या सोचते हैं।

१. जीवन के लिए लक्ष्य निर्धारित करें

शांत जगह पर अकेले में जब आप बैठे हुए रहते हैं तब आपको एक बार यह जरूर सोचना चाहिए कि आपके जीवन का उद्देश्य क्या है?

क्या आपके जीवन का उद्देश्य एक बड़ी कार खरीदना है?

क्या आलीशान बंगला ही आपके जीवन का लक्ष्य है?

इन सभी सवालों के जवाब हमारे पास होते हैं लेकिन हम यह तय नहीं कर पाते कि हमारे जीवन का लक्ष्य क्या हैं।

हम अक्सर भूल जाते है कि हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है।

हम यह समझने लगते हैं कि हमारे जीवन का लक्ष्य इन उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाना मात्र होता है।

आइए एक सामान्य उदाहरण से इस पॉइंटको समझते हैं।

मान लीजिए आप दिल्ली से लखनऊ जाना चाहते हैं तो आपकी यात्रा का उद्देश्य लखनऊ पहुंचना मात्र है…

जब आप अपनी यात्रा शुरू करते हैं तो आप ट्रेन से जाने के विषय में सोचते हैं और पूरी तैयारी में लग जाते हैं।

तब आपको यह महसूस होता है कि ‘बस से जाना अधिक आरामदायक होगा’

अब बस के टिकट पाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ता है। जब आपको बस का टिकट मिल जाता है, तब आप सोचते हैं ‘कार से जाना शायद अधिक आरामदायक होता’ और आप कार लेने की कोशिश ने में लग जाते हैं।

जब तक आपके पास एक कार होती है। तब तक आपकी यात्रा का दिन ही निकल जाता है…. इस उदाहरण से आपको ये समझना है की,

क्या आपका लक्ष्य ट्रेन का टिकट प्राप्त करना था?

क्या आपका लक्ष्य बस का टिकट प्राप्त करना था?

या फिर आपका लक्ष्य एक कार प्राप्त करना था?

इन प्रश्नों के जवाब अपने अंतर्मन में ढूंढिए….

असल में हमारा लक्ष्य केवल लखनऊ पहुंचना था। जिसके लिए हमारे पास केवल ट्रेन, बस और कार थी। लेकिन हम इन साधनों में इतने खो गए, की हमें पता ही नहीं चला कि हमारा लक्ष्य क्या है…. हमारा उद्देश्य क्या है।

जीवन में भी हमारे साथ ऐसा ही होता है। आलीशान बंगले, लगजरी कार, भोग विलास भरी जिंदगी जैसे उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए साधन को ही हम उद्देश्य मान बैठते हैं। लेकिन हम इन साधनों में इतने फस जाते हैं कि हम भूल ही जाते हैं कि “हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है।”

इसलिए यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो आपको यह हमेशा याद रखना चाहिए कि आपके जीवन का उद्देश्य क्या है!

यदि आप उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो, बेफिक्र हो जाइए, बस अपने काम पे फ़ोकस करीए औऱ यकीन मानिए की, आगे साधन स्वतः बनते चले जाएंगे।

२. काम का वर्गीकरण करें

आप किसी क्षेत्र में असफल ही इसलिए होते हैं क्योंकि आप उन चीज़ों में सफल होने की क्षमता तो रखते हैं पर काम के प्रति आपका दृष्टिकोण गलत होता है।

एक उदाहरण से उपरोक्त कोट को समझने का प्रयास करते हैं।

यदि आप कुछ नया रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार जाएंगे और उस पदार्थ की खोज करेंगे, फिर नुस्खा भी खोजते हैं !

और यह भी सोचते हैं भोजन को अच्छी तरह से गार्निश कैसे करें, हमारी डिश को अधिक प्रेजेंटेबल कैसे बनाए!

दोस्तों किसी भी छोटी से लेकर बड़ी चीज तक, उसे अंजाम तक ले जाने के लिए हम उसे वर्गीकृत करतें हैं।

हम कार चलाना सीखते हैं, तो हम अलग अलग चीज करते हैं।

जैसे कि क्लच को पुश करना, ब्रेक लगाना, सड़क का रास्ता पता करना, गियर बदलना, रियर व्यू मिरर में देखना, हम इतने सारे काम करते हैं और सभी कार्यों के लिए अलग अलग सोचते हैं। बराबर ना !!

इसलिए हमें पहली बार में यह बहुत मुश्किल लगता है लेकिन अभ्यास के बाद हम एक ही समय में इन सभी गतिविधियों को करने की क्षमता प्राप्त कर लेते हैं।

इसलिए ड्राइविंग बहुत ही आसान हो जाती है।

ठीक इसी तरह कार्य के वर्गीकरण से हमारे जीवन के अलग अलग गतिविधियों को बिना ऊर्जा बर्बाद किए हम एक साथ करने में निपुण हो जाते हैं और अपने कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाते हैं।

३. समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट)

आप जो कुछ भी करना चाहते हो, चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, व्यापार का क्षेत्र हो, अगर आपको उस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ होना है, तो जितना संभव हो आपके लिए अभ्यास बहुत जरूरी हो जाता है।

हमारे लिए यह कहना हमेशा आसान होता है कि, “मेरे पास ऐसी चीजों के लिए समय ही कहां है!”

हर किसी के पास दिन का कुछ समय होता है, इस मामले में आपको अपने दिन के बारे में सावधानी से सोचना होगा, एक बार जब आपको पता चल जाता है कि आप दिन के कुल २४ घंटो में कितना काम करते हैं तो जो आपका लक्ष्य होता है, जो आप चाहते हैं उसके लिए आप समय निकाल लेंगे।

साथ ही यह आपको आभाष दिलाने में मदद करेगा कि आप पूरे दिन व्यर्थ के काम में कितना समय बिताते हो, तथा जीवन में अपने उद्देश्य पर काम करने के लिए, अपने लक्ष्य के लिए आप उस समय का उपयोग कर सकते हो।

साथ ही आप यह भी अनुमान लगा सकते हैं कि हम किन कार्यों को एक साथ कर सकते हैं।

जैसे हमारे बिजनेस से संबंधित कोई पुस्तक पढ़ना हो, तो हम ट्रेन की प्रतीक्षा करते समय या यात्रा के समय भी पढ़ सकते हैं।

किचन का कार्य करते समय महत्वपूर्ण ऑडियो बुक को भी सुन सकते हैं।

४. रिश्तों को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है

जैसा कि हमने पिछले अंक में देखा था, हम अनावश्यक कार्यों से बचकर अपना कुछ समय बचा सकते हैं।

हालांकि कुछ मामलों में परिवार या करीबी दोस्तो के साथ समय बिताना एक गलती हो सकती है। लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि, “मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।”

इसलिए आवश्यक है कि हम अपने प्रिय जनों के साथ अपना कुछ समय, अपना क्वालिटी टाइम बिताएं।

अपने परिवार के साथ नियोजित यात्रा, घूमने फिरने या बाहर खाने से आपको एक अलग तरह की मानसिक ऊर्जा मिलती है, जो आपके काम को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी है।

इसलिए हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि करीबी के साथ बिताया गया समय बर्बाद हो गया है।

५. कम्युनिकेशन स्किल आवश्यक है

आपका संचार कौशल, सरल भाषा में कहें तो आपके बात करने का तरीका आपके शिक्षा, ज्ञान, व्यापार अथवा किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका देता है।

आपकी सफलता या विफलता अक्सर इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने साथियों के साथ कैसे संवाद करते हैं।

आपके साथ काम करने वाले व्यक्ति के काम करने की क्षमता तक आपके संवाद कौशल से प्रभावित होती है।

अगर आप अपने साथ काम करने वाले व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करते हैं उनका सम्मान करते हैं, तो निश्चित रूप से वो आपके लिए अच्छा काम करके देते हैं।

इतना ही नहीं अगर आप सेल्स में काम कर रहे हों तो आपकी ज़बान ही आपकी सबसे अहम सम्पत्ति हो सकती हैं|

एक कहावत है न, “गंजे को कंघी बेच देना”…

एक अच्छे सेल्समैन का यही सबसे बड़ा गुण होता है। वो अपने संवाद, संचार कौशल से किसी को भी प्रभावित कर सकता है।

जिसके पास ये गुण नहीं है, वो बाल वाले को भी कंघी नहीं बेच पाएगा। और अगर हैं तो गंजे को कंघी बेचना भी उसके लिये आसान सी बात हो जाएगी।

अपने कम्युनिकेशन स्किल को विकसित करना आपके जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।

इसके लिए आप विशेषज्ञों की भी मदद ले सकते हैं और अपने संचार कौशल में सुधार करके प्रगति कर सकते हैं।

इन पांच जादुई उपायों का उपयोग कर हम अपने जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं और जीवन में अपने उद्देश्य को पूरा कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

अपने मित्रों और परिवारजनों को ये लेख शेअर जरूर करिये।

दोस्तों, कमेंट्स में बताए, लेख कैसा लगा…. आप हमसे और किन विषयो में सुनना चाहेंगे।

धन्यवाद।

मनाचेTalks हिंदी

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!