चीनी सेना लद्दाख में लाउडस्पीकर पर पंजाबी गाने बजा रही है, जाने क्यों?

चीनी सेना लद्दाख में लाउडस्पीकर पर पंजाबी गाने बजा रही है जाने क्यों ?

लगातार भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव पूर्ण माहौल में, चीनी सेना बौखला गई है और उल्टी सीधी हरकतें करना चालू कर दी है।

लद्दाख में दोनों पक्षों में खासा तनाव चल रहा है ऐसे में चीनी सेना द्वारा पंजाबी गाने को बजाना एक हैरानी भरा कदम है।

क्यों पंजाबी गाने बजा रही है चीनी सेना ??

विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी सेना भारतीय सैनिकों पर मनो वैज्ञानिक दवाब बनाने की कोशिश कर रही है। भारत बहू भाषाई देश है, विविधता में एकता भारत की पहचान है।

ऐसे में चीनी सरकार का मुख पत्र ग्लोबल टाइम्स लगातार अपने बेतुके लेखों के माध्यम से भारतीय जवानों का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है।

गहरी चाल चल रहा है चीनी मीडिया ?

चीनी मीडिया लगातार भारतीय जवानों को सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही है। ताकि सेना का मनोबल टूटे, लेकिन चीन को ये भ्रम है।

भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार 

चीनी मुकपत्र ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया था भारतीय सेना सर्दियों में प्रभावी ढंग से युद्ध नहीं लड़ सकती।

लेकिन भारतीय सेना लद्दाख में पूरी तरह से तैयार है। सेना ने तेलों का पूरा पूरा स्टॉक भर लिया है।

सभी जरूरी खाद्य सामग्री, रक्षा उपकरण, गर्म कपड़े आदि पर्याप्त रूप से मौजूद हैं। ताकि सेना को किसी तरह की समस्या का सामना करना न पड़े। इसके लिए वित्त मंत्रालय प्रतिबद्ध है।

चीन अपना रहा है 1962 वाला पैंतरा 

1962 में भी चीनी सेना ने पंजाबी गाने बजा कर भारतीय जवानों को भ्रमित करने और उनपर मनोवैज्ञानिक दवाब बनाने की कोशिश की थी।

लेकिन अब भारतीय जवान पूरी तरह से सतर्क हैं।

चीन की किसी भी गलत हरकत के लिए मूंह तोड़ जवाब देने में सक्षम भी है।

भारतीय सेना द्वारा लगातार दो ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा करना चीन को भा नहीं रहा है और वो बौखलाया हुआ है।

मराठी भाषा, महाराष्ट्र में लोगोंसे सराहे जाने के बाद मनाचेTalks अब हिन्दी में!!

मनाचेTalks हिंदी के आर्टिकल्स वॉट्स ऐप पे पाने के लिए ग्रुप जॉइन करना हो तो यहाँ क्लिक करें | मनाचेTalks हिंदी के फेसबुक पेजको लाइक और फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!