उल्हासनगर नगर निगम भर्ती, 2021

उल्हासनगर नगर निगम (Ulhasnagar Municipal Corporation, UMC), महाराष्ट्र में (Walk In Interview) बिना परीक्षा के नौकरी पाने का सुनहरा अवसर।
उल्हासनगर नगर निगम, महाराष्ट्र (Ulhasnagar Municipal Corporation) ने 274 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की है।
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (वॉक-इन-इंटरव्यू) के जरिए किया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.umc.gov.in पर जाकर अधिकारिक घोषणा देख सकते है। उम्मीद्वार इंटरव्यू में ज़रूरी सभी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
आवेदन का संक्षिप्त विवरण:
पद का नाम और पद संख्या:
चिकित्सा अधिकारी – 106 पद (Medical Officer)
स्टाफ नर्स – 76 पद (Staff Nurse)
वार्ड बॉय – 78 पद (Ward Boy)
प्रयोगशाला तकनीशियन – 6 पद (Lab Technician)
फार्मेसिस्ट – 6 पद (Pharmacist)
अस्पताल प्रबंधक – 2 पद (Hospital Management)
आयु सीमा: 38 – 45 वर्ष
वेतनमान:
चिकित्सा अधिकारी: 1,00,000-2,50,000 रु. (विभिन्न विभागों और डिग्री के अनुसार)
स्टाफ नर्स: जी.एन.एम (45,000 रु.)/ ए.एन.एम (35,000 रु.)
प्रयोगशाला तकनीशियन: 30,000 रु.
फार्मेसिस्ट: 30,000 रु.
वार्ड बॉय: 20,000 रु.
अस्पताल प्रबंधक: 50,000 रु.
शैक्षणिक योग्यताएं:
चिकित्सा अधिकारी/ प्रयोगशाला तकनीशियन: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.एस.सी (B.Sc)/ एम.बी.बी.एस (MBBS) डिग्री/ पी.जी डिप्लोमा (PG Diploma), एम.एस.डब्ल्यू (MSW), एम.एच.ए (MHA), एम.पी.एच (MPH)।
उम्मीदवार का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल में होना चाहिए।
स्टाफ नर्स पद: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्व विद्यालय से बी.एस.सी नर्सिंग की डिग्री/ जी.एन.एम (GNM)/ ए.एन.एम (ANM) पास।
फार्मेसिस्ट: बी.फार्मा/ डी.फार्मा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
वार्ड बॉय: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास।
अस्पताल प्रबंधक: मेडिकल स्ट्रीम से ग्रेजुएट।
आवेदन प्रक्रिया:
योग्य उम्मीदवार नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.umc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार (वॉक-इन-इंटरव्यू)
महत्त्वपूर्ण तिथियां:
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 30 सितंबर 2021
साक्षात्कार की तिथि – 4 से 8 अक्टूबर 2021
अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
वाड बांय