आज का राशिफल, 31 August, 2022

आज का राशिफल, 31 August, 2022

Today’s Horoscope (31 August, 2022)

पढ़ें 31, अगस्त 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”।

मेष (ARIES)

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपना धन लगाया है,

तो वह दोपहर तक आज फाइनल होगी। आज आपको थोड़ा तनाव होगा, लेकिन पिताजी की मदद से इसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

वृष (TAURUS)

व्यापार कर रहे लोगो के लिए कुछ नये अवसर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवन साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,

तो वह आज आप उसे मिलवा सकते हैं और उनके रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है।

मिथुन (GEMINI)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा तनाव मिल सकता है।

कर्क (CANCER)

आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार लेकर आएगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लटका हुआ था, तो वह पूरा होता दिख रहा है।

यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

सिंह (LEO)

आज का दिन आपकी व्यापारिक क्षेत्र में ख्याति में विस्तार का दिन रहेगा। व्यवसाय में यदि आपने किसी परिवर्तन को करने की सोची है,

तो इससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप अपने परिवार की सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

कन्या (VIRGO) 

आज का दैनिक रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्य व्यवसाय में चुप रहकर कार्य करना होगा।

यदि आज किसी से बहसबाजी में पड़ें, तो वह आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आप अपने व्यवसाय के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला (LIBRA)

आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा। आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) 

आज का दिन आप के कामकाज में सुधारने में विशेष योगदान दे रहा हैं। आज आपको अपने व्यवसाय की धीमी गति को तेज करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।

नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सीनियर से तालमेल बिठाकर रखना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु (SAGITTARIUS) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि व्यापार में यदि आप की कुछ पुरानी समस्याएं चल रही थी, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिल सकती है,

लेकिन आपको अपनी नई योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भी आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकती है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है।

मकर (CAPRICORN)

आज आपको अपने कार्य व व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा व उन्हें दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। यदि अपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है,

तो आज आपको अपना आलस्य त्यागकर अपने पार्टनर के साथ मेहनत करनी होगी पुरानी संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उससे भी आज आपको लाभ होगा।

कुंभ (AQUARIUS) 

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होने से आपका विस्तार होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा,

नहीं तो यह आपके परिवारिक रिश्तों को खराब कर सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यो को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मीन (PISCES)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर होगी। आज आपको कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है और उनको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!