आज का राशिफल, 12 April, 2022

आज का राशिफल, 12 April, 2022

Today’s Horoscope (12 April राशिफल)

पढ़ें 12, अप्रैल 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरू किया गया बिजनेस आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय पर बात होगी।

वृष (TAURUS)

वृष राशि वालों का आज पूजा पाठ में ज्यादा मन लगेगा। आज घर पर ही परिवार वालों के साथ पूजा पाठ करवा सकते हैं। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। लवमेट के लिए भी आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है।

मिथुन (GEMINI)

मिथुन राशि वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस में फायदा हो सकता है। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम उचा होगा। छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

कर्क (CANCER)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पूराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को आज कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह (LEO)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस मामलों में आज आप लोगो से अपनी बात से मनवा लेंगे और लोग आप पर भरोसा कर पाएंगे। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा।

कन्या (VIRGO)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज लोग आपकी रचनाओं की तारीफ करेंगे और आपकी उन्नति होगी। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा पुराना तनाव आज दूर हो जाएगा। रूके हुए कामों में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी।

तुला (LIBRA)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म होंगी और बचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। घरवालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनका समाज में नाम ऊंचा हो सकता है। अगर आप अपने बिजनेस को सफल बनाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ अलग प्लान करें।  

वृश्चिक (SCORPIO)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और किस्मत आपका साथ देगी। आज आप सभी काम पूरे कर लेंगे और लोग आपकी तारीफ करेंगे। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनाए रखें। आज ऑफिस में आपके काम के लिए लोग आपकी तरफ करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे और उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आएगी। आज पड़ोसियों से किसी काम में मदद मांग सकते हैं।

मकर (CAPRICORN)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आएंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

कुंभ (AQUARIUS)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन किए गए काम सफल होंगे। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। लेकिन, दाम्पत्य जीवन में तनाव ना बढे़ इसके लिए आज आप अपने साथी पर विश्वास बनाए रखें।

मीन (PISCES)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप काम के सिलसिले में कोई जरूरी फैसला लेंगे। आज कोर्ट कचहरी से जुडें मामले थोंडे रूक सकते है और साथ ही किसी बडें वकिल की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है। बच्चे आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देंगें और स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तले-भुने भोजन का सेवन ना करें।

 

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!