आज का राशिफल, 10 February, 2022

आज का राशिफल, 10 February, 2022:
Today’s Horoscope (10 February राशिफल):

पढ़ें 10, फरवरी 2022 का राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेगी खुशियां और किन राशि वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है “आज का राशिफल”

मेष (ARIES)

आपके व्यवहार में सकरात्मकता आयेगी, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। छात्र समाज के कार्यों में सहयोग देंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बहुत अच्छा है, उन्हें अपने सीनियर्स से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जूतों का व्यापार कर रहे लोगो को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आपका बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

वृष (TAURUS)

आपको घर के काम से संबधित यात्रा करनी पढ़ सकती है। बच्चे अपने पिता से किसी चीज की मांग कर सकते हैं। अगर आप कोई प्रोपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। आपको अपना व्यपार बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। दोस्त आपको रोजगार प्राप्ति में मदद कर सकता है। सोशल मीडिया के जरिए कोई जरूरी खबर आपको पता लग सकती है। बिजनेस में भी तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य रिश्तों में आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन (GEMINI)

आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे, लोग आपकी उदारता से प्रभावित होंगे। अगर आपको शुगर की समस्या है तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लवमेट किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क (CANCER)

आप अपने डेली रूटीन में बदलाव लायेंगे। आप अपने कारोबार को लेकर कोई जरूरी प्लानिंग भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। किसी काम को पूरा करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे तो उसमें सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को करियर में आगे बढ़ने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।

सिंह (LEO)

आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिलेगी। यात्रा करते समय समान और पैसों का खास ख्याल रखें। बच्चों को ठंडा खाने से बचायें, गला खराब होने की संभावना है।

कन्या (VIRGO)

आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जाएंगे। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे, इससे अपके दाम्पत्य संबंध अच्छे होंगे। बच्चे शाम को पिता के साथ खुशी के पल बितायेंगे। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखें। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। पैसा निवेश करने के लिए दिन बहुत शुभ है, भविष्य में यह आपको काफी फायदा दिला सकता है।

तुला (LIBRA)

आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें अपने किसी दोस्त की मदद भी ले सकते हैं। लेकिन आपको निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कर रहे है तो इस विषय से जुड़े लोगों से जरूर सलाह लें ले। विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व हो जायेंगी।

वृश्चिक (SCORPIO)

आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा, लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे, उनको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS)

आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप परिवार के साथ कहीं लंच करने की प्लानिंग बना सकते हैं। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना भी पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन बहुत ही शुभ है। अगर आप अपने घर में कुछ मरमत कराने की सोच रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है।

मकर (CAPRICORN)

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके प्रमोशन के योग बन रहे है। मेट्रो में यात्रा करते समय आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। बच्चे अपने माता-पिता से कोई जरूरी बात शेयर कर के सलाह ले सकते है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिसे आप बखूबी निभाने की कोशिश करेंगें। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए।

कुंभ (AQUARIUS)

आप ऐसे लोगो से मिलेगे, जिनके साथ मिलकर आप कोई करोबार करने की सोच सकते हैं। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। महिलाएं घर पर ही कोई नया काम शुरू करने की सोच सकती हैं, आपके दाम्पत्य संबंधों में प्यार की बहार आयेगी। अगर प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो घर के बड़ों से सलाह जरूर लें।

मीन (PISCES)

आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप कोई रेस्टोरेंट खोलने की सोच रहे है तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई मिल सकता है। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे, नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। कोई रिशतेदार घर पर आ सकता है जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें।

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!