गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSECL) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर।

GSECL गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड Government job

गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSECL) ने विद्युत सहायक (JE), विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड 1), कंपनी सेक्रेटरी (CS), जूनियर प्रोग्रामर और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के पद पर भर्ती के लिए अपनी आधिकरिक वेबसाइट पर घोषणा जारी की है। उम्मीदवार 14 सितंबर 2021 तक विद्युत सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 300 से अधिक पदों पर की जाएगी।

पद का नाम और पद की संख्या:

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-इलेक्ट्रिकल): पद संख्या: 45

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-मैकेनिकल): पद संख्या: 55

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर – इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल): पद संख्या: 19

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन): पद संख्या: 10

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-धातुकर्म): पद संख्या: 1

विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर-सिविल): पद संख्या: 25

जूनियर प्रोग्रामर: पद संख्या: 9

कंपनी सेक्रेटरी: पद संख्या: 1

विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड- I – मैकेनिकल): पद संख्या: 69

विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड- I – इलेक्ट्रिकल): पद संख्या: 50

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: पद संख्या: 32

आयु सीमा: 

सामान्य कैटेगरी: 35 साल

आरक्षित कैटेगरी: 40 साल

कंपनी सचिव पद: 40 साल

वेतनमान:

विद्युत सहायक जेई:

प्रथम वर्ष – ₹37,000 रुपए प्रति माह।

द्वितीय वर्ष से पांच वर्ष तक – ₹39,000 प्रति माह।

विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट):

प्रथम वर्ष: ₹17,500 प्रति माह।

द्वितीय वर्ष: ₹19,000 प्रति माह।

तृतीय वर्ष से पांच वर्ष तक – ₹20,500 प्रति माह।

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: ₹26,000 – 56,600 प्रति माह (नियमित स्थापना पर)।

सीएस: ₹55,600 – 1,10,100 प्रति माह।

जूनियर प्रोग्रामर: ₹45,400 -1,01,200 प्रति माह।

शैक्षणिक योग्यताएं:

कंपनी सचिव के लिए: उम्मीदवार के पास पिछले वर्ष / दो सेमेस्टर में न्यूनतम 55% के साथ डिग्री/ आईसीएसआई की सदस्यता/ कंपनी सचिव के रूप में कार्य का न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव।

जूनियर प्रोग्रामर के लिए: बी.ई/ बी.टेक/ कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन / इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ एम.सी.ए डिग्री (3 वर्षीय कोर्स – 55% अंक)/ वाणिज्यिक एप्लिकेशन डिजाइन और विकास (एसक्यूएल) का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव PHP / MySQL / ORACLE / MS के साथ।

जूनियर इंजीनियर के लिए: यू.जी.सी/ ए.आई.सी.टी.ई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित बी.ई./बी.टेक (प्रासंगिक क्षेत्र) ( न्यूनतम 55%अंक, 7th और 8th सेमेस्टर मे)

प्लांट अटेंडेंट पद के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यू.जी.सी/ ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित नियमित व पूर्णकालिक डिप्लोमा (प्रासंगिक क्षेत्र) (5th और 6th सेमेस्टर में न्यूनतम 55% के साथ)।

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक पद के लिए: उम्मीदवार के पास यू.जी.सी/ ए.आई.सी.टी.ई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल का) नियमित व पूर्णकालिक डिप्लोमा(5th और 6th सेमेस्टर में न्यूनतम 55% अंक के साथ)।

आवेदन प्रक्रिया:

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (GSECL) की आधिकरिक वेबसाइट www.gsecl.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। साइट पर एक्टिव मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करवाएं।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन आनलाइन परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

एस.ई.बी.सी/ ई.डब्ल्यू.एस कैटेगरी: ₹500/-

एस.सी कैटेगरी/ एस.टी कैटेगरी: ₹250/-

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 25 अगस्त 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2021

संलंगित दस्तावेज: 

आपके फोटो की स्कैन्ड कॉपी (50 kb – 80 kb jpeg/bmp/jpg/png फॉर्मेट मे)।

आपके हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी (50 kb – 80 kb jpeg/bmp/jpg/png फॉर्मेट मे)।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) मे नौकरी पाने का सुनहरा मौका

अपने दोस्तों में लेख शेअर करें मनाचेTalks हिन्दी आपके लिए ऐसी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ लेके आ रहा है। हमसे जुड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज मनाचेTalks हिन्दी को लाइक करिए और हमसे व्हाट्स ऐप पे जुड़े रहने के लिए यहाँ क्लिक करे। टेलीग्राम चैनल जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: © Copyrights 2022. All rights reserved!